नगर से सटे मिड्ढा गांव में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस रविवार को निकाला गया। गाजे बाजे संग जयकारे के बीच निकले इस जुलूस में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। जुलूस में शामिल विभिन्न झांकियों में हनुमान जी की झंाकी लोगों को आकर्षित कर रही। वहीं विभिन्न अखाड़ों की ओर कई पहलवानों दांवपेच आजमाए। जुलूस में रास्ते भर हनुमान जी के जयकारे लगते रहे। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया।
महावीरी झंडा जुलूस स्व. केदार शाह के दरवाजे से पूजन-अर्चन करने के बाद निकला। जो गांव के मुख्य मार्ग होते हुए बाजार पहुंचा, जहां अखाड़े के नौजवानाें ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। इसके बाद जुलूस गिरवर दास के कुटिया पर पहुंचा, वहां हनुमान जी के पूजन-अर्चन के बाद बाजार स्थित शिवालय के लिए रवाना हुआ।
यहां मंदिर में पूजन अर्चन के बाद महावीरी झंडा जुलूस गांव के पश्चिम स्थित गोरथाना पोखरा शिवालय, गांव के पूरब मां काली मंदिर स्थित महावीर चबूतरा पर पहुंचा। वहां हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
मंदिर के पास स्थित अखाड़े पर जनपद व गैर जनपद से आए पहलवानों ने कई दांव पेंच दिखाकर दर्शकाें को आश्चर्यचकित कर दिया। जुलूस में गाजे-बाजे के साथ ही डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर फेफना पुलिस मुस्तैद रही। जबकि अधिकारी भ्ाी मौके पर चक्रमण कर सुरक्ष्ाा व्यवस्थ्ाा का जायजा लेते रहे। करते रहे। इस मौके पर प्रधान पति प्रवीण सिंह उर्फ कांकुड़ी सिंह, ठेकेदार विनोद सिंह, संथन पांडेय, मगरू ठाकुर, चुन्नू सिंह, छोटे, सुनिल वर्मा, सोनू सिंह, भोला गोंड, उमाशंकर गोंड, पिंटू साह, दिनेश, भुल्लू, अनिल, सुनिल गुप्ता, शशिपाल, ओमप्रकाश, हरेराम चौरसिया, मुकेश के साथ ही अन्य संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।