ज्ञापन देने जाते इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के पदाधिकारीगण।
- फोटो : ballia
इंडियन पीपुल्स सर्विसेज आईपीएस के तत्वावधान में गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकृत शिक्षित बेरोजगारों ने स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांगपत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में रोजगार दफ्तर में पंजीकृत सभी बेरोजगारों को स्थायी रोजगार दिलाने एवं संविधान में रोजगार की गारंटी को मौलिक अधिकार घोषित करने की मांग की गई। पीपुल्स सर्विसेज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना ने कहा कि रोजगार के अभाव में शिक्षित बेरोजगार नौजवान दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है।
आईपीएस के जिला संयोजक रंजीत कुमार निहाल ने कहा कि रोजगार के अधिकार के लिए जनपद के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं गांव-गांव में शीघ्र हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि छात्र नौजवानों को संगठित होकर आंदोलन छेडने की आवश्यकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, प्रमोद कुमार यादव, मिथिलेश पासवान, सूरज कुमार गुप्त, अमित कुमार शाह, राज भारती, मंजूर आलम, दुर्ग विजय खरवार रहे।