फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चोरी की घटना के खुलासा न होने पर दुकानें बंद रखीं

विज्ञापन
सुखपुरा कस्बा ​स्थित बुढ़वा ​शिव मंदिर में हुई चोरी की पर्दाफाश न होने के विरोध व्यापारियों द्व
विज्ञापन
सुखपुरा। गांव के शिव मंदिर से शिवलिंग व आभूषण चोरी के नौ दिन बाद भी घटना का खुलासा न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। व्यापारियों ने सोमवार को अपनी दुकानें बंद कर नाराजगी जताई। कहा कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं पर पुलिस सक्रियता दिखाई होती तो आज मंदिरों में चोरी की घटना नहीं हुई होती।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अप्पू सिंह व रोहित सिंह ने संयुक्त रूप से चेतावनी दी कि अगर जल्द चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है। बीती रात पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम के लिए चोरी की घटना का खुलासा चुनौती बनी है। गांव व बाजार में लगे करीब 62 सीसीटीवी कैमरे को खंगाल चुकी है। सिर्फ दो तीन कैमरे में पुलिस को संदिग्ध गतिविधि रात के समय दिखी है, उसी के आधार पर आगे की जांच कर रही है। सीओ सिटी उस्मान के नेतृत्व में इंस्पेक्टरों की टीम लगी है। सर्विलांस व स्वाॅट टीम ने थाने पर कैंप किया है। वहीं, मंदिर कमेटी के सदस्य स्वामी हरिहरानंद महाराज के निर्देश पर वाराणसी से नर्मदेश्वर शिवलिंग लेकर रविवार की शाम को गांव पहुंचे। प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिंह ने बताया कि जल्द ही विद्वत आचार्य के नेतृत्व में विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर शिवलिंग स्थापित किया जाएगा।
चोरी की घटनाओं पर विरोध जताया

सुखपुरा बाजार में लगातार चोरी होने और उसका पर्दाफाश न होने के कारण अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आवाहन पर सोमवार को बाजार बंद रहा। पुलिस प्रशासन बाजार में सुरक्षा को लेकर भ्रमण करते रहे। अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, अख्तर अली लल्लू, गणेश प्रसाद गुप्ता, राजू वारसी, संतोष रौनियार, प्रदीप गुप्ता, राम नारायण सिंह, राजकुमार स्वर्णकार, बसंत सैनी, जितेंद्र गुप्ता, सूर्य प्रकाश उर्फ पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें