फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट क्षेत्रों में होम डिलीवरी के लिए दुकानदारों का चयन, फोन कर मंगाएं सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉट स्पॉट दोकटी व दलन छपरा गांव में लोगों को आवश्यक सामानों को उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी बैरिया ने दुकानदारों को नामित कर दिया है। यही दुकानदार फोन करने पर सामानों की होम डिलीवरी करेंगे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी बैरिया ने कुछ शर्तों के साथ दुकानदारों को अनुमति दी है। जिसमें दुकानदार को अपनी मोबाइल हमेशा चालू रखना होगा और उचित दर पर ही सामान देना होगा। डिलीवरी ब्वॉय को सैनिटाइजर लेकर चलना होगा। होम डिलीवरी ब्वॉय को अपनी साइकिल व मोटर साइकिल पर होम डिलीवरी का बोर्ड लगाना होगा। हॉट स्पॉट गांव दलन छपरा में किराना राशन के लिए अक्षयलाल गोंड मोबाइल नंबर 9918175096 व रविंद्र सिंह मोबाइल नंबर 9198172135, सब्जी के लिए राधेश्याम गुप्ता मोबाइल नंबर 6388598220 व इंदल पासवान मोबाइल नंबर 7348586462 तथा दवा के लिए राजनारायण पासवान मोबाइल नंबर 9616332161 व अजीत सिंह मोबाइल नंबर 8009036023 को नामित किया है।
वहीं, हॉट स्पॉट दोकटी में सब्जी फल के लिए सुमित सिंह मोबाइल नंबर 9919524024 व अमृत राम मोबाइल नंबर 9306095649, किराना के लिए अखिलेश गुप्ता मोबाइल नंबर 8299590306 व श्रीप्रकाश केशरी मोबाइल नंबर 9807027173, दवा के लिए पृथ्वीनाथ पांडेय मोबाइल नम्बर 88 96556142 को नामित किया है। उपजिलाधिकारी ने किसी भी दशा में हॉट स्पॉट क्षेत्रों में दुकानों को नहीं खोलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें