फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से छेडखानी करने वाला दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। क्षेत्र के एक गांव में पांच माह से पड़ोसी की आठ वर्षीय लड़की के साथ छेड़खानी और बलात्कार के आरोप में 50 वर्षीय दुकानदार पर रेवती पुलिस ने मुकदमा कायम कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडि़ता की मां ने शुक्रवार की शाम थाने में आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गयी। इसमें उल्लेख किया गया है कि बीते पांच माह से मेरी बेटी दैनिक उपयोग के समान को खरीदने आरोपी दुकानदार के दुकान पर जाती थी। दुकानदार अपने दुकान में बने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत व्यवहार करता था। बीते 24 जून को दुकान से घर लौटने में देर होने पर संदेह हुआ। इसके बाद माता पिता ने बेटी से पूछताछ किया तो मामला प्रकाश में आया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

-
असंतुलित होकर बाइक पलटी, दो जख्मी
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चट्टी पर असंतुलित होकर पलटने से दो युवक घायल हो गए। जिसे जिला अस्पताल भेजवाया गया। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी सूरज (20) और पवन (25) किसी कार्य के लिए सिकंदरपुर जा रहे थे कि अचानक बहादुरपुर चट्टी पर असंतुलित होकर पलट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें