फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उधार में दो टिन तेल नहीं देने पर दुकानदार और बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में एक किराने की दुकान पर उधार में तेल नहीं देने पर मनबढ़ों ने दुकानदार सुनील कुमार गुप्ता की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए बेटे को भी मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार शनिवार रात गांव के ही कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और शादी का हवाला देकर दो टिन रिफाइंड तेल उधार मांगने लगे। मैंने उन्हें न पहचानने के कारण उधार देने में असमर्थता जताई। इसी बात से युवक आपा खो बैठे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमलावरों की पिटाई से सुनील गुप्ता बेहोश हो गए। पिता को बचाने आए बेटे सुधांशु पर भी हमला किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
इसके बाद सुनील गुप्ता कोतवाली पहुंचकर चन्दन, पंकज, मोहित, विजय, चन्दन राजभर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें