बलिया। दुबहड़ क्षेत्र के कछुआ रामपुर स्थित कोयला वीर बाबा के प्रांगण में हो रहे श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पहले दिन क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए चैन छपरा गंगा घाट पर पहुंची। वहां कलश लेकर पहुंचे भक्तों ने गंगाजल भरा और लौटकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे।
यज्ञ के आयोजन के लिए वाराणसी से पधारे आयोजक आचार्य दयाशंकर शास्त्री महाराज (नव्य व्याकरणाचार्य) ने बताया कि प्रवचन का कार्यक्रम दिन में 12:00 बजे से 3:00 बजे तक व शाम को 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक चलेगा। प्रवचन साध्वी सीता शास्त्री की ओर से किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रवचन सुनने व महायज्ञ में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर प्रमुख रूप से मुख्य यजमान यशवंत सिंह, मोहन यादव, अर्जुन यादव, रणविजय सिंह पिंटू, कन्हैया तिवारी, उपेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, गोगा सिंह, भीम यादव, जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, शिव कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, गुड्डू सिंह, हीरा सिंह, रामदेव यादव, उमाशंकर यादव, रघुनाथ जी, राहुल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पति राज पासवान, ब्रिज बिहारी सिंह, बुधन यादव, मदन मिश्रा, जन्टी यादव, सुनील यादव, मदन यादव, विजेंद्र दुबे, नरेंद्र साहनी, प्रमोद साहनी, पप्पू यादव, माइकल यादव, संतोष साहनी आदि मौजूद रहे।