गड़वार। बुधवार को कस्बा के व्यापारियों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में रामलीला चबूतरा पर बैठक की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जब तक गड़वार थानाध्यक्ष को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक हम लोग अपनी अपनी दुकान को बंद रखेंगे। चेताया कि कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।
बता दे कि कस्बा में विजय वर्मा की किराना की दुकान है, जहां मंगलवार की सुबह एसएचओ अनिल चंद तिवारी दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को मास्क नहीं पहने के आरोप में उसे और उसके भाई राहुल वर्मा की पिटाई कर दिया। जैसे इसकी जानकारी व्यापारियों को हुई उन्होंने शाम को थाने के सामने जाम लगा दिया और एसएचओ गड़वार को तत्काल हटाने व निलंबन की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नए पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर जाम को समाप्त करवाया। वही व्यापारियों ने एएसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि एसपी साहब ने एक सप्ताह का समय मांगा है और मामले की जांच के लिए सीओ सिटी को नियुक्त किया है।