फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवजी यादव हत्याकांड: चार के विरूद्घ गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हल्दी थाना के जवहीं दियर में सात सितंबर को हुई हत्या के मामले में मृतक की पत्नी राजमुनि देवी की तहरीर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी अजय यादव असलहा संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि शेष आरोपी अब भी फरार चल रहे। इस मामले में हल्दी पुलिस ने कोर्ट से चार के विरूद्घ गैर जमानती वारंट जारी करवाने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

बता दे क़ि मृतक शिवजी यादव अपनी पत्नी राजमुनि देवी के साथ सात सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे दवाई लेकर घर आ रहा था। उसी समय अपने घर के पास लालजी यादव उर्फ करिया यादव, छांगुर यादव, सरल यादव पुत्रगण दारोगा यादव, अजय यादव पुत्र छोटक यादव उर्फ नंदलाल यादव, छोटक यादव उर्फ नंदलाल यादव, दारोगा यादव पुत्रगण सुदर्शन यादव, निवासी जवहीं दियर ने पत्नी के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर सभी के विरूद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसी दिन देर रात आरोपी अजय यादव को असलहा संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि शेष अब भी फरार चल रहे है। जिसके बाद हल्दी पुलिस ने कोर्ट में गैर जमानती के लिए अपील किया। जिसमें कोर्ट ने चार लोगों के विरूद्घ गैर जमानती वारंट का आदेश जारी किया। अगर आरोपी अविलंब सरमर्पण नहीं करते है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें