फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने निकाला कैंडल मार्च

Sun, 20 Sep 2015 11:50 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
समायोजन निरस्त होने के बाद प्रदेश के कई जनपदों के शिक्षामित्र सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकें और असमय दिवंगत हो गए। रविवार को जनपद के शिक्षामित्रों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
विज्ञापन


जिसमें गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख परिवार को दु:ख की घड़ी से उबरने की प्रार्थना की। तत्पश्चात कैंडिल मार्च निकाल पूरे नगर का भ्रमण कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बीएसए राकेश सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र धैर्य से काम लें। आपके  साथ न्याय जरूर होगा। सरकार और बेसिक शिक्षा महकमा आपके भविष्य को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन


आप विद्यालय जाय और पठन-पाठन करें। साथ  ही अपनी मांग को गांधीवादी तरीके से रखें। अगर आपको पठन-पाठन के कार्य में कोई प्रधानाध्यापक  बाधा उत्पन्न करता है तो मुझे बताएं।

 मैं इस समस्या का तत्काल समाधान करूंगा। कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री आपके मामले को लेकर काफी गंभीर हैं। कानूनी राय लेने और केंद्र सरकार के समक्ष अपनी बात रखने के लिए दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हंै। इस दौरान शिक्षामित्रों ने  निर्णय लिया कि शिक्षामित्रों का आंदोलन अनवरत चलता रहेगा।

इस मौके पर काशी नाथ यादव, सरल यादव, जितेंद्र राय, पंकज सिंह, राजेश अंचल, सतीश मेहता, ललीत मोहन, अरविंद यादव, बसुंधरा राय, नीतू उपाध्याय, उमा यादव, सरिता दूबे, सुमन वर्मा, अनुज सिंह, अजय शक्ति, राकेश आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रणजीत सिंह एवं संचालन अली अहमद ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें