बेरुआरबारी। ब्लॉक के ज्ञानपुर गांव निवासी शौर्य सिंह ने प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन
वाराणसी के सिगरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में शौर्य ने आजमगढ़ मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि शॉट पुट में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। शौर्य की इस उपलब्धि पर खेल प्रशिक्षकों, परिजनों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।