फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर साल 16 दिसंबर को मनेगा शौर्य दिवस: दयाशंकर

विज्ञापन
नगर के टाउन हाल बापू भवन में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन समारोह को संबो​धित करते परिवहन मंत्री दयाश
विज्ञापन
बलिया। आज देश हमारे वीर सैनिकों की वजह से ही पूर्ण रूप से सुरक्षित है। ऐसे में उनके सम्मान में नगर क्षेत्र में प्रतिवर्ष 16 दिसंबर को पूर्व सैनिक मिलन समारोह को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। ये बातें रविवार को टाउन हाल में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन समारोह में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक सैनिक अपनी नौकरी का पूरा कार्यकाल देश की प्रतिष्ठा व मान-सम्मान के लिए न्योछावर कर देता है। ऐसे में हमारा भी नैतिक जिम्मेदारी है कि उन्हें सम्मान दें। कहा कि अगले वर्ष से पूर्व सैनिक मिलन समारोह बलिया बलिदान दिवस की तर्ज पर मनाया जाएगा। इसका शुभारंभ इस वर्ष कलक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में होगा। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने लिए एक मीटिंग हाॅल बनाए जाने की मांग की। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसे तत्काल कराने का आश्वासन दिया। कहा इसके लिए डीएम से वार्ता की गई है और जगह उपलब्ध कराने को कहा गया है। सैनिकों के लिए जीराबस्ती में अस्पताल का निर्माण हो रहा है और इनकी अन्य जो भी जरूरत होगी उसे भी पूरा किया जाएगा। कहा कि बलिया में शीघ्र ही पानी के जहाज का कारखाना लगाने के साथ पूर्व सैनिकों को परिवहन सहित अन्य विभागों में नियोजित किया जाएगा। पूर्व सैनिकों ने मंत्री का स्वागत किया। पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि जनपद में यह पहला अवसर है जब किसी जनप्रतिनिधि ने पूर्व सैनिकों के साथ बैठकर दु:ख-सुख को समझने का प्रयास किया है। आयोजन में संगठन के प्रदेश प्रभारी रमेश सिंह गुड्डू, सचिव दयानंद पांडेय, अनिल, अशोक कुमार गुप्ता, शशिकांत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें