फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से छीना चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के पासवान चौक-बिशनपुरा मार्ग पर मंगलवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने शतचंडी महायज्ञ से लौट रही महिला के गले से सोने का चैन छीन ली। पीड़िता ने इसकी शिकायत बैरिया थाने में दी है।
विज्ञापन

बैजनाथपुर निवासी डिंपल शर्मा पत्नी चुन्नू शर्मा बैजनाथपुर में हो रहे शतचंडी महायज्ञ में गई थीं। वहां से रात लगभग नौ बजे अपने घर वापस आ रही थी कि पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने बैजनाथपुर ब्रह्म स्थान के पास गले से सोने का चैन छीन कर भाग निकले। डिंपल ने इसकी शिकायत सुरेमनपुर चौकी पर की है।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों बारात से लौटकर घर जा रहे पिता-पुत्र से इसी सड़क पर बाइक की लूट हुई थी। लेकिन पुलिस आज तक अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी। यही नहीं चौकी क्षेत्र के मधुबनी गांव में घर में लूट की घटना हुई जिसका मुकदमा थाने में अब तक पंजीकृत नहीं हुआ तथा पंचायत भवन मधुबनी के पास महिला का मंगलसूत्र भी बाइक सवार उचक्कों द्वारा छीन लिया गया। किसी भी मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं ।इस बाबत सुरेमनपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है जिसकी जांच चल रही है, बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें