फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप पीड़ितों के दर्द से खुद को जोड़ा

Fri, 01 May 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर नेपाल के भूकंप पीड़ितों के दर्द से खुद को जोड़ते हुए जनपद के विभिन्न कर्मचारी संगठन तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रक्तदान किया। इस मौके पर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह भी रक्तदान करने पहुंचे। इस दौरान डाक्टर ने डीएम की उम्र पचास वर्ष से ऊपर बताकर रक्त लेने से मना कर दिया। अधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारी एवं शिक्षकों ने रक्तदान किया। इस दौरान कुल 55 यूनिट रक्त लिया गया। देर शाम तक देने वालों की कतार लंबी थी, लेकिन ब्लड बैंक के पास ब्लड को रखने की व्यवस्था कम होने से अन्य लोगों का रक्त लेने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह तथा उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनभर शिक्षकों ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए रक्तदान किया। इसके साथ ही लेखपाल संघ, विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भी ब्लड डोनेट किए। रक्तदान करने वालों में जयशंकर, गुरुनाम सिंह, उमेश सिंह, मयंक त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्र, बृजेश सिंह, हरनाम सिंह, संजय सिंह, प्रदीप यादव, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र वर्मा, सुहेल अहमद, धर्मेंद्र प्रताप, सुनील सिंह, संजय यादव, निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह की अपील पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की उपस्थिति में रक्तदान किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि नेपाल में भीषण तबाही एवं प्रकृति की मार से बहुत से लोग पीड़ित हैं। हमारे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इसी के मद्देनजर भूकंप पीड़ितों के सहायतार्थ रक्तदान किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम, उपेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक दूबे, मयंक त्रिपाठी, अजीत यादव, हरेंद्र गोंड, सुभाष कुमार, मणिंद्र पांडेय, अमित दूबे, पंकज यादव, मुकेश यादव, शंभू चौरसिया, राजू पाल, आसीफ अली, चंदन गुप्त, राकेश यादव, संजीव यादव, शंकर गुप्त, शत्रुघभन यादव ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें