फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्रह बाल श्रमिक मुक्त कराए गए

Sun, 30 Jul 2017 11:01 PM IST
ballia
विज्ञापन
आजाद होने के बाद घर जाने की खुशी में मुस्कुराते बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 जिले में मुस्कान योजना के तहत रविवार को 17 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई अमर उजाला के 29 जुलाई के अंक में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग, जीआरपी और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन मुस्कान चला कर की। जबकि कई दूकानदारों पर भी कार्रवाई की।
विज्ञापन


मुस्कान योजना के तहत बाल मजदूरों को मुक्त कराने के लिए सूबे की सरकार ने योजना शुरु करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया था। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते बाल श्रमिक मुक्त नहीं किए जा रहे थे। जिसकी खबर बीते 29 जुलाई के अंक में पिछड़ गई मुस्कान योजना शीर्षक से प्रकाशित किया था।

जिसके बाद रविवार को आपरेशन मुस्कान चलाकर नगर के कई दूकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बाल श्रमिक के रुप में दूकानों पर काम करने वाले 17 बच्चों को मुक्त कराया। विभागीय कार्रवाई के दौरान दूकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। दूकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें