फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लापरवाही पर दो ब्लॉकों के सात सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में चल रहे संचारी रोग अभियान के तहत सफाई कार्य में लापरवाही समेत अन्य कारणों को लेकर दो ब्लाॅकों के सात सफाईकर्मियों को डीपीआरओ ने निलंबित किया है। डीपीआरओ ने इसकी जांच एडीपीआरओ तकनीकी को दी है।
विज्ञापन

लाख प्रयास के बावजूद जिले के गांवों में सफाई कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का तीसरा चरण चल रहा है। इसके लिए गांवों में तैनात सफाईकर्मियों को पंचायती राज विभाग की ओर से विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद सफाईकर्मियों की मनमानी नहीं रुक रही है। डीपीआरओ की ओर से इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत को दी गई है। हनुमानगंज ब्लॉक के एडीओ पंचायत ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत धरहरा का निरीक्षण किया जहां सफाईकर्मी रानी देवी गायब मिलीं। इसके बाद वैना गांव में तैनात किशोर कुमार रावत भी गायब मिले। एडीओ पंचायत ने इसे संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बिना किसी सूचना के कई दिनों से ड्यूटी से गायब रहने, अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने, कर्मचारी आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए निलंबन की संस्तुति की। डीपीआरओ ने रानी देवी को निलंबित कर ब्लॉक दुबहर व किशोर कुमार रावत को निलंबित कर बेलहरी ब्लॉक से संबद्ध कर दिया। डीपीआरओ ने इस मामले की जांच के लिए एडीपीआरओ तकनीकी को नामित किया है।
इंदरपुर: संचारी रोग अभियान में कार्यस्थल पर अनुपस्थित रहना नगरा ब्लाॅक के पांच सफाईकर्मियों को भारी पड़ गया। एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह की रिपोर्ट पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने पांच सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एडीओ पंचायत ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया था। इस दौरान सफाईकर्मी राम आशीष, श्रीकांत चौरसिया, राधेश्याम यादव, श्रवण कुमार व मनोज कुमार संचारी रोग अभियान के दौरान कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए थे। निलंबित सफाईकर्मी राम अशीष, श्रीकांत चौरसिया व राधेश्याम यादव को निलंबन अवधि में सीयर ब्लाॅक से संबद्ध किया गया है जबकि श्रवण कुमार व मनोज कुमार को रसडा विकास खंड से संबद्ध किया गया है। इस प्रकरण की जांच एडीपीआरओ तकनीकी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें