फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टेंपो को टक्कर मारने वाले वाहन की पुलिस को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना-रसड़ा मार्ग के चिलकहर चट्टी के समीप खड़े टेंपो को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पुलिस तलाश करेगी। इस दुर्घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। एक घायल को मऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। परिजन शव को घर लेते गए। अन्य सात घायलों का इलाज मऊ के अस्पतालों में चल रहा है। सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने कहा कि घायल या मृत के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश करेगी। पूर्व पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे इसमें काफी मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन

फेफना थाना के मिड्ढा गांव स्थित एक शादी कार्यक्रम में खाना बनाने के बाद शनिवार की रात को सभी हलवाई भोर में टेंपो में सवार होकर घर मऊ लौट रहे थे। चिलकहर चट्टी के पूर्व टेंपो खड़ी कर एक दो लोग पेशाब करने उतरे थे, अन्य लोग सोए थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें टेंपो सड़क किनारे पलट गई। इसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर झाड़ियां होने के कारण किसी की नजर नहीं पड़ी। एक राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें