फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद घंटों में िमल जाएंगे जिले के सात सूरमा

Fri, 10 Mar 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
ईवीएम
विज्ञापन
िधानसभा चुनाव के बाद से ही प्रत्याशियों के हार-जीत को लेकर लग रहे तमाम अटकलों पर आज विराम लग जाएगा। आज सुबह आठ बजे से ईवीएम का पिटारा खुलना शुरू होगा और दोपहर होते-होते सात प्रत्याशियों के सिर ‘सेहरा’ बंध जाएगा। इसके अलावा चुनावी मैदान में उतरे 89 प्रत्याशियों को निराशा हाथ लगेगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से आठ सप्ताह तक खूब चुनावी बयार चली।

आयोग की ओर से चार जनवरी को चुनाव की घोषणा की गई और इसके बाद से ही चुनावी प्रक्रिया भी शुरू हो गई। नामांकन के बाद से ही प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में ताकत झोंकी और चार मार्च को मतदान भी हो गया। जिले की सात विधानसभा सीट के लिए कुल 96 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें बेल्थरारोड व बलिया नगर में 14-14, रसडा, सिकंदरपुर व फेफना में 11 -11 , बांसडीह में 18 व बैरिया विधानसभा के लिए 17 प्रत्याशी थे।

चुनाव की घोषणा के नौवें सप्ताह में 11 मार्च को मतगणना होगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुुरु हो जाएगी और अधिकतम एक घंटे बाद नौ बजे से ही रुझान भी आने लगेगा। अधिकारियों के अनुसार दोपहर होते-होते मतगणना का कार्य पूरा हो जाएगा। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना पंडाल के आसपास चप्पे-चप्पे पर केन्द्रीय बलों के अलावा अन्य सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। बगैर अनुमति किसी को भी मतगणना स्थल तक जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें