फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकशी के डर से छात्रा ने छोड़ा स्कूल

Thu, 09 Mar 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने मनबढ़ की छेड़छाड़ और धमकी के डर से स्कूल जाने से मना कर दिया है। मनबढ़ ने छात्रा के भाई को छेड़छाड़ से रोकने पर बुधवार को बुरी तरह से पीट दिया था और भाई के सामने ही दुष्कर्म करने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामले की लीपापोती कर रही है। इससे परिवार के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन



 नगरा थाना क्षेत्र के नवानगर ब्लॉक के एक विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा पढ़ती है। छात्रा के अनुसार,  कुछ दिनों से गांव का ही एक मनबढ़ युवक रास्ते में छींटाकशी करके उसे परेशान करता था। जिसके बारे में उसने अपने परिवार वालों को बताया था। इसके बाद से भाई उसको स्कूल छोड़ने जाने लगा था। छात्रा के मुताबिक बुधवार को भाई जब सुबह उसे छोड़ने स्कूल जा रहा था, तभी गांव के ही उक्त युवक ने छींटाकशी और भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिए। जब भाई ने विरोध किया तो मनबढ़ ने उसको जमकर पीटा। इतना ही नहीं, भाई के सामने ही छात्रा से दुष्कर्म करने की धमकी भी दे डाली।


पीड़ित युवक ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाने भी जाकर तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। छात्रा के परिवार के मुताबिक पुलिस के कोई कार्रवाई न करने से मनबढ़ के हौसले बुलंद हैं और वह गांव में धमकी देता घूम रहा है। परिवार बुरी तरह दहशत में है। छात्रा ने डर के मारे स्कूल जाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें