फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विवादित भूमि से मिट्टी निकालने में दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शनिवार शाम विवादित भूमि से मिट्टी निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल रामाशीष राम और अजीत कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

राजपुर गांव में एक विवादित भूमि से मिट्टी निकाली जा रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष के रामाशीष राम, अजीत कुमार और प्रभावती घायल हो गए। दूसरे पक्ष से पूनम, कुसुम, ज्योति और कौशल घायल हो गए।
घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामाशीष राम और अजीत कुमार जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही उभांव थानाध्यक्ष दिनेश पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर हालात सामान्य किया। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें