बलिया। जनपद में कोरोना के मरीज घट-बढ़ रहे हैं। लेकिन त्योहार के सीजन में लोग लापरवाही बरत रहे है। न लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। जिले में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में सात नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 6641 हुई। इसमें पहले से भर्ती 6634 में से 6454 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 94 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 93 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 6666 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दी। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि त्योहार के सीजन में थोड़ी भी लापरवाही ना करें। बार-बार हाथ धोएं, मास्क लगाएं तथा दो गज की दूरी बनाकर रहे।