फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पशु तस्कर समेत सात गैंगस्टर के तहत पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक सप्ताह में बाइक चोर और पशु तस्करों सहित सात आरोपियों को गैंगस्टर के तहत पाबंद किया है। वहीं पिछले तीन माह में 2060 लोगों को शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

नगरा थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने डीएम के अनुमोदन पर गैंग लीडर अभियुक्त ओम प्रकाश यादव निवासी सराय भारती धनईपुर थाना रसड़ा, साथी गुलाबचंद भारती निवासी देवसलपुर व जय किशुन राम निवासी अमर उत्तर पट्टी पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया।
वहीं दूसरी तरफ सदर कोतवाल संजय सिंह ने बाइक चोरी के आंतक बने चार चोरों के खिलाफ उप्र गिरोह बंद एवं सामाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। अभियुक्त सतीश सैनी निवासी गोठहुली बांसडीह रोड़, राजा गौड़ निवासी रतसर, दीपक तिवारी निवासी बहुआरा सहतवार व योगेश राय निवासी देवकली के खिलाफ गैंगस्टर के तहत पांबद किया।
विज्ञापन

दी तहरीर में कहा कि 31 दिसंबर 2022 को पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रामजानकी मंदिर कमदूमही से छह चोरी की बाइक व तमंचा संग गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें