आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में भूमि अधिग्रहण कानून वापस लेने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यालयों में भ्रष्टाचार बंद करने के लिए आम सभा के साथ धरना दिया।
इस मौके पर पूर्वांचल जोन के आप संयोजक संजीव सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून देश के छोटे-बड़े किसानों का उत्पीड़न है। किसानों को उनके फसल का अधिक से अधिक समर्थन मूल्य दिलाया जाय।
इस मौके पर अमित दूबे, सुशांत पाठक, बब्लू चौधरी, अजय यादव, संतोष सिंह, दिगंबर सिंह, प्रदीप कुमार, अवधेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया।