फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी

Mon, 23 Mar 2015 11:06 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, नगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही भर्ती मामले में चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी सड़क पर उतरे और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न क्ष्ाेत्रों के परीक्षार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पुलिस भर्ती में की गई धांधली की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है।

सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे पुलिस भर्ती के आवेदकों ने सोमवार को जमकर हो-हल्ला मचाया। पुलिस भर्ती के आवेदकों के शोरगुल को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


 अभ्यर्थियों का नेेतृत्व कर रहे सतीशचंद्र कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष रोहित कुमार चौबे ने कहा कि छात्रों एवं तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सूबे की सरकार ने अन्यायपूर्ण कार्रवाई किया है, जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कहा कि अगर सरकार ऐसे ही धांधली करती रही तो युवाओं का मनोबल टूट जाएगा, जिससे वे भविष्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। छात्र नेता रिपुंजय रमण पाठक ने कहा कि सूबे के सरकार के इस कारनामे की जांच हर हाल में होनी चाहिए।

 इसके पहले अभ्यर्थियों ने सतीशचंद्र कालेज से जुलूस निकाल कर पूरे नगर का भ्रमण किया और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर एससी कालेज के महामंत्री छोटू यादव, मुरली मनोहर, प्रशांत तिवारी, विवेक, धीरज ओझा, सीयाराम यादव, राहुल सिंह, बृजेश यादव, श्रीभगवान, टिंकू, संजय यादव आदि  मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें