फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा का खाका तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं होने देने के निर्देश दिए।
बैठक में हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, जनसभा स्थल और मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों और सादे कपड़ों में एलआईयू कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों तथा सीसीटीवी से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और अधिकारियों की तैनाती के साथ संबंधित थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त कराने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा समेत क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें