बैरिया मांझी मार्ग के चांददीयर गांव के समीप आपस में भिड़े ट्रक।
- फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित चांददीयर गांव के मोड़ पर सड़क के किनारे पहले से खड़े ट्रक में शनिवार की देर रात दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची चांददीयर पुलिस चौकी पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक को निकलवा कर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां से चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित चांददीयर गांव को जाने वाली सड़क के मोड़ पर बिहार से बालू लेकर बलिया को जाने वाले ट्रक का चालक ट्रक खड़ा कर शौच करने जा ही रहा था। इसी बीच गल्ला लादकर वाराणसी से छपरा जा रहा ट्रक सड़क के किनारे पहले से खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के पियनारे गांव निवासी राकेश कुमार यादव (30) पुत्र हरिहर सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वह ट्रक के स्टेयरिंग के पास फंस गया। किसी राहगीर ने इसकी सूचना चांददीयर चौकी प्रभारी रविंद्र नाथ राय को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक ट्रक से चालक को निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी भेजा जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना में खलासी सुरक्षित बच गया।