फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के घर चोरी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर पुलिस ने चोरी के आरोपी आलोक सोनी उर्फ गणेश निवासी बड्ढा थाना सिकंदरपुर को गांधी इण्टर कालेज सिकंदरपुर के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी के 2140 रुपये तथा दो सोने का गला हुआ टुकड़ा 19.08 ग्राम बरामद किया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कस्बा के उपाध्याय कालोनी मिल्की मोहल्ला निवासी व पूर्व विधायक भगवान पाठक 16 दिसंबर को परिवार संग लखनऊ गए हुए थे। इसीबीच चोरों ने विधायक के मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद नीचे के दो कमरे तथा छत के दो कमरों का ताला तोड़ आलमारी व सूटकेश में रखा लाखों का गहना तथा हजारों रुपये चुराकर फरार हो गए थे। जबकि असलहा वहीं छोड़ गए थे। मामले में 18 दिसंबर को सिकंदरपुर पुलिस ने पंदह नहर पर चेकिंग के दौरान चोरी का मुख्य आरोपी सिद्धार्थ तिवारी निवासी धनेश्वर नगर कालोनी मुहल्ला मिल्की थाना सिकंदरपुर को एक कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार की शाम वांछित अभियुक्त आलोक सोनी उर्फ गणेश उर्फ ऋषि पुत्र शिवजी प्रसाद निवासी बड्ढा थाना सिकंदरपुर को गांधी इण्टर कालेज सिकंदरपुर के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी के2140 रुपये तथा दो सोने का गला हुआ टुकड़ा 19.08 ग्राम बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें