फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महानगरों से आने वाली ट्रेनों में 26 दिन पहले सीटें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/ बैरिया। होली का पर्व चार मार्च को है। महानगरों से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग सूची लंबी है। स्वतंत्रता सेनानी, बलिया सुपर फास्ट, गरीब नवाज, सद्भावना एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। महानगरों से आने वाली ट्रेनों में 26 दिन पहले से सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़ मुंबई, गुजरात, राजस्थान व दक्षिण भारत से आने वाली ट्रेनों का हाल है। होली पर्व के मौके पर घर आने वाले लोगों को आरक्षित टिकटों के लिए जूझना पड़ रहा है। कई ट्रेनों में वेटिंग 200 से अधिक है। तीन मार्च को होलिका दहन व चार मार्च को होली है। ऐसे में मुंबई की तरफ से आने वाली 11061 डाउन पवन एक्सप्रेस में तीन मार्च तक स्लीपर कोच में वेटिंग 180 के ऊपर है। कामायनी एक्सप्रेस में 60 से ऊपर वेटिंग है। अहमदाबाद गुजरात से आने वाली 19165 डाउन साबरमती एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी में वेटिंग भी नहीं बची। थर्ड एसी में 65 वेटिंग है।
लुधियाना की तरफ से आने वाली ट्रेन 14650 डाउन सरयू9यमुना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 125 वेटिंग, थर्ड एसी में 35 वेटिंग है। सूरत के तरफ से आने वाली ट्रेन 19045 डाउन ताप्ति गंगा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 125 वेटिंग है। नई दिल्ली से आने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 100 से अधिक वेटिंग है। 14018 सद्भावना एक्सप्रेस के स्लीपर में 91 वेटिंग है। सियालदह बलिया एक्सप्रेस के स्लीपर 103 वेटिंग, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 60 आरएसी चल रहा है। दुर्ग से छपरा के बीच संचालित 15160 सारनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग लंबी है। 15232 गोंदिया एक्सप्रेस के स्लीपर में 35 वेटिंग चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने कहा कि त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें