पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरनिया गांव में बकरी को मारने का आरोप लगाते हुए महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरनिया गांव की अनुसूचित बस्ती निवासी ललिता देवी ने आरोप लगाया है कि बुधवार को उनकी बकरी गांव के ही एक किसान के खेत में चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने बकरी को पीट-पीटकर मार डाला। जब पकड़ी थाना प्रभारी लालमणि ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर डायल 112 पुलिस टीम पहुंची थी, लेकिन अभी तक पीड़िता की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद