फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट वृद्धि के लिए प्रदर्शन, हाईवे जाम

Sat, 06 Aug 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
कुंवर सिंह डिग्री काॅलेज में सीट वृद्धि की मांग को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते छात्र।
विज्ञापन
कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने शनिवार को 50 फीसदी सीट वृद्धि की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस  दौरान जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश  चौधरी को सौंपा। इस दौरान छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर  नारेबाजी की।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए छात्रनेता जैनेंद्र पांडेय ने  कहा कि  हर साल शिक्षकों कालेज प्रशासन शिक्षकों का हवाला देकर सीट घटा  रहा है। वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय द्वारा प्राइवेट महाविद्यालयों के  प्रबंधकों से मिलकर गरीब छात्रों का शोषण के रोज नए नियम बनाए जा रहे है।  इससे शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। छात्रनेता जावेद कमर खां ने  कहा कि प्रदेश सरकार जहां छात्रों के हित को रोज नए वादे किए जा रहे है।  वहीं सीट कटौती करके विश्वविद्यालय प्रशासन दोहरी नीति को दर्शा रहा है।  जिससे गरीब छात्रों के शोषण की संभावना बढ़ गई है। कुंवर सिंह कालेज के  छात्रसंघ महामंत्री शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि इस साल इंटर की परीक्षा  पास करने वालों की संख्या सर्वाधिक है। जिसको देखते हुए शासन को 50 फीसदी  सीटों की बढ़ोत्तरी कर देनी चाहिए। इस मौके पर परशुराम यादव, खुर्शीद, अजीत  यादव, धर्मेंद्र पांडेय, अखिलेश यादव, रवि वर्मा, मनीष पांडेय, गुलशन,  मनीष ओझा, लक्ष्मण गुप्ता, पीयूष कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता  भैया अमित कुमार सिंह तथा संचालन आशुतोष ओझा ने किया।


वहीं दूसरी ओर दयाछपरा में अमर नाथ मिश्र पीजी कॉलेज दूबेछपरा के छात्रनेताओं ने  शनिवार की दोपहर बीए प्रथम वर्ष में सीट वृद्धि की मांग को लेकर कालेज के सामने स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम कर दिया। जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे एसओ बैरिया संजय सिंह ने प्राचार्य से वार्ता कर 33 फीसदी सीट व़ृद्धि के आश्वासन पर जाम को समाप्त करवाया।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष उधम सिंह ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल जहां सीट की वृद्धि होनी चाहिये। वहीं विद्यालय प्रशासन पिछले वर्ष से भी कम सीट रखा है। जबकि इंटर में छात्र/छात्राएं काफी संख्या में उत्तीर्ण हुए  है। ऐसे में सीट वृद्धि के अभाव में अधिकांश छात्र/छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाएंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मैनेजर सिंह, लालू यादव, पवन मिश्र, अभिनव सिंह, आनंद कुमार सिंह, विक्रांत दूबे, अमूल सिंह समेत दर्जनों छात्र मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें