साधन सहकारी समिति बैरिया में बंद ताले को खोलने के बाद बैठे तहसीलदार शिवसागर दूबे व अन्य।
- फोटो : BALLIA
बैरिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर तहसीलदार बैरिया शिवसागर दुबे ने बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समिति बैरिया पहुंच कर वहां लगभग डेढ़ माह पहले से सील किए गए समिति के गोदामों का ताला तोड़कर खुलवाया। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने बताया कि अब यहां का प्रभार सचिव अवध बिहारी से लेकर कोटवां के सचिव हरेंद्र यादव को दिया गया है। अब यह समिति काम करेगी।
प्रदेश सरकार द्वारा साधन सहकारी समितियों को जीवंत करने तथा किसानों को खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांच लाख की धनराशि भेजी थी। इसमें साधन सहकारी समिति बैरिया और रामगढ़ में खाद उपलब्ध नहीं कराया गया। इसकी जांच अपर जिला सहकारी अधिकारी विनोद कुमार यादव द्वारा की गई। जांच में अनियमितता पाए जाने पर बैरिया साधन सहकारी समिति को डेढ़ माह पहले सील कर दिया गया था। किसानों की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उसे दोबारा चालू कर दिया गया है।