फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ को घेरा, बताई मांगें

Mon, 30 May 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विद्युत अधिकारी को गड़वार में बंधक बनाने के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अभियंता।
विज्ञापन
क्षेत्र के बाजार में सोमवार को लगे बिजली कैंप में उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीओ रामआशीष चौहान का घेराव किया।  साथ ही छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसके बाद एसडीओ ने मांगों के अनुरूप आश्वासन दिया। तब जाकर कैंप का कार्य बहाल हुआ।
विज्ञापन



उपभोक्ताओं की मांग थी कि हमे केवल चार ही घंटे बिजली मिल पा रही है। जबकि 14 घंटे  पूर्ति का शेड्यूल है। ऐसे में 14 घंटे बिजली आपूर्ति की जाय। सरकारी  लाइनमैन से मीटर की रीडिंग चेक कराई जाय। बिल भुगतान कराने के लिए लग रहे  कैंप सार्वजनिक जगहों पर लगाया जाय।

जर्जर तार तथा पोलों को तत्काल बदला  जाय। बिजली आपूर्ति का शेड्यूल भी बदला जाय। इस पर फेफना फीडर के एसडीओ  रामआशीष चौहान ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर 14 घंटे बिजली आपूर्ति कराने  के साथ खराब पड़े बिजली पोल आदि को बदलावाया जाएगा।
विज्ञापन


तब जाकर मामला शांत हुआ  और कैंप का कार्य शुरू हुआ। इस मौके पर उपभोक्ताओं में आनंद प्रकाश सिंह,  गजेंद्र सिंह, सत्येंद्र जायसवाल, मंसूर रजा, अखिलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें