फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में एसडीएम, नगर मजिस्ट्रेट व फूड इंस्पेक्टर प्रतिदिन कर रहे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला कारागार में बुधवार की शाम निरुद्ध कैदियों द्वारा किए गए बवाल के बाद डीआईजी वाराणसी जोन जेल एके सिंह, जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर प्रतिदिन एसडीएम, नगर मजिस्ट्रेट एवं फूड इंस्पेक्टर द्वारा खानपान एवं अन्य सामग्रियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कैदियों का आरोप था कि लगातार जेल प्रशासन द्वारा कद्दू खिलाया जा रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने टीम गठित कर प्रतिदिन एसडीएम, नगर मजिस्ट्रेट व फूड इंस्पेक्टर को जांच करने का आदेश दिया। उधर, रात में ही जिला जेल पहुंचे वाराणसी जोन जेल डीआईजी एके सिंह ने खाने से लेकर अन्य बिंदुओं पर जांच की। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बंदियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत जेल अंजनी गुप्ता ने बताया कि फिलहाल जेल में शांति कायम है। कोशिश है कि शांति बहाल रहे, इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें