बेल्थरारोड। एसडीएम अशोक चौधरी ने सरयू नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने डीएसपी हेड पर केंद्रीय जल आयोग के जेई आलोक गुप्ता के साथ जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने टीएस बंधा का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने बंधे की जर्जर स्थिति को देखा। निरीक्षण में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बंधा क्षतिग्रस्त पाया गया।
एसडीएम ने कहा कि बंधे की शीघ्र मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने करीमगंज, बेल्थराबाजार, सहिया, सोनबरसा, बहाटपुर, हल्दीरामपुर आदि तटीय क्षेत्रों व कोइली मुहान ताल का निरीक्षण किया। इस दौरान इंदिरा नगर का एक टोला बरसाती पानी से घिरा मिला। निरीक्षण में एसडीएम ने पाया कि अनेक स्थानों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है।