नगरा मार्ग स्थित छितौनी रेलवे क्राॅसिंग के पास जली स्काॅर्पियो।
- फोटो : fire
रसड़ा। नगरा मार्ग के छितौनी रेलवे क्राॅसिंग के बीचोबीच शनिवार को एक स्काॅर्पियो की बैटरी में अचानक शाॅर्टसर्किट होने से आग लग गई। चालक कुछ कर पाता कि स्काॅर्पियो से आग की लपटें उठने लगीं।
सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू किया। घटना के समय किसी ट्रेन के आने की सूचना नहीं थी। रसड़ा के सड़ौली निवासी सत्यप्रकाश की स्काॅर्पियो लेकर चालक किसी कार्यक्रम से नगरा से रसड़ा आ रहे थे। करीब तीन बजे भोर में वह छितौनी रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रैक पर पहुंचे ही कि स्काॅर्पियो धू- धू कर जलने लगी। चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग को नियंत्रित कर लिया। खाक हो चुकी स्काॅर्पियो को क्रेन के सहारे रेलवे पटरी से हटाकर रास्ता साफ किया गया।