फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र के लिए घेरा बीएसए दफ्तर

Mon, 21 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर 21 सितंबर तक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित तथा विज्ञान विषय के सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करना था। यह कार्य प्रदेश के अधिकांश जनपदों में हो चुका है, लेकिन जनपद में नियुक्ति पत्र अब तक जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन


इससे नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 29, 334 गणित व विज्ञान के सहायक अध्यापकों को 21 सितंबर तक नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश दिया था।

आदेश के अनुपालन में सचिव ने 15 सितंबर को 30 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश दिया था। जबकि शेष जिलों में सोमवार को नियुक्ति पत्र जारी किया गया लेकिन बलिया में अभी तक बीएसए ने ने  नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया। साथ ही दो दिनों से कार्यालय में अनुपस्थित रहे हैं। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें