फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दूकानों से लिए करीब दर्जनभर नमूने

Mon, 21 Sep 2015 11:29 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग विभाग के सहायक आयुक्त ने सोमवार को आधा दर्जन दवा की दूकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने दवा दूकानों से सैंपल लिए। छापेमारी की सूचना पर दवा मंडी में अफरातफरी का माहौल कायम रहा। कई तो अपनी दूकानें बंदकर वहां से खिसक गए।
विज्ञापन


आजमगढ़ मंडलायुक्त तथा औषधि  प्रशासन के आयुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त औषधि आजमगढ़ मंडल राजीव बिंदल के नेतृत्व में आसपास के जिलो के ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित दवा मंडी में औचक छापेमारी की।

इस दौरान टीम के  सदस्यों ने एक-एक कर दवा की जांच की तथा करीब छह दुकानों से दवाओं की सैंपलिंग की। सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच में शासन के निर्देश पर दवाओं अधोमानक तथा मिलावट के बारे में सैंपलिंग किए जा रहे है।
विज्ञापन


जिसमें छह दुकानों से कई दवाओं की जांच की गई है और करीब दर्जन भर सैंपल भी भरे गये। दवा मंडी में औचक छापेमारी से दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।  हालांकि टीम के सदस्यों ने कुछ चिह्नित दुकानों पर छापेमारी की।


इस दौरान  कुछ लोगों ने टीम प्रभारी को बताया कि सदर अस्पताल परिसर के बाहर जितनी  दुकानें हैं उनमें से अधिकांश दुकानों पर विशेष पर्ची वाली दवाएं लिखी जा रही है। जिसमें अधिकांश दवाओं पर दोगुने से अधिक मूल्य अंकित हैं।

कई दवाएं ऐसी है कि दवा मंडी में नहीं मिलती हैं, बल्कि चिकित्सकों के द्वारा बताए दुकानों पर ही उपलब्ध है। लेकिन टीम के अधिकारी बिंदल ने उसे अनसुना करते हुए विशुनीपुर स्थित दवा मंडी में सैंपलिंग की। हालांकि दवा मंडी में भी कई चर्चित दुकानों पर  छापेमारी नहीं की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें