विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के उत्प्रेरण में चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या कार्यशाला का आयोजन जिला विज्ञान क्लब द्वारा इंटर कालेज हरिपुर के प्रांगण में सोमवार को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कन्हैया हरिपुरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विज्ञान क्लब के निदेशक योगेश कुमार ने पाखंड से दूर रहने को कहा।
कहा कि चमत्कारी बाबा अक्सर गांव में पहुंचकर लोगों को भ्रमित करते हैं। इसके साथ ही उनसे लूट-खसोट और ठगी कर चले जाते हैं। ऐसे भ्रम में पड़ने की जरूरत नहीं है।
योगेश कुमार ने बच्चों के सामने मुंह में आग को खाने, जीभ के आर-पार त्रिशूल निकालने आदि को करके दिखाया और इसे महज हाथ की सफाई और भ्रम बताया।
इस दौरान इको वाटर राकेट को बनाकर बच्चों को दिखाने के सााि ही उसे आसमान में उड़ाने का काम किया। बताया कि इको वाटर राकेट न्यूटन के तीसरे नियम क्रिया के विपरित प्रतिक्रिया के सिद्धांत पर कार्य करता है।
उन्होंने जर्मन की सोलर स्कोप से बच्चों ने देखा लाइव कार्यक्रम। कार्यशाला में विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई। कन्हैया हरिपुरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सपने हमेशा बड़े देखो, तभी बड़ा आदमी बनोगे। छोटे सपने देखने वाले कुछ नहीं करते।
सबकुछ हमारी सोच पर आधारित है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि बच्चों को प्रोत्साहित करें और उन्हें राष्ट्र और देश के प्रति बड़े कार्य करने के लिए प्रेरित करने और बड़ी नौकरी पाने के लिए ईमानदारी से मेहनत करने को कहा।
इस मौके पर जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुधीर सिंह, अमित कुमार, राजेश कुमार, पप्पू यादव, रामकिशुन चौधरी, शालिनी, सागर बागपत, निर्भय नारायण उपाध्याय, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सहाबुद्दीन तथा संचालन विनय कुमार ने किया।