फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा

Wed, 06 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकुर पब्लिक स्कूल बांसडीह के प्रांगण में बुधवार  को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बांसडीह एके राय ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके एसडीएम राय ने कहा कि बच्चों द्वारा बनाया गया विज्ञान का प्रोजेक्ट सराहनीय है।
विज्ञापन


 यही बच्चे कल देश के भविष्य हैं । विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए तोप, जेसीबी मशीन, भूकंप रोधी, वायु प्रदूषण मशीन, थर्मल पावर और हवा से बिजली के निर्माण का प्रोजेक्ट को काफी सराहा। इस दौरान उन्होंने स्कूल के छात्रों को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।


 व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर तथा प्रतुल ओझा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते समय बच्चों को देश का कर्णधार  बताया। इस मौके पर प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्रों में राहुल ठाकुर, निखिल सोनी, अनुष्का सिंह, कंचन सिंह, रिशु आदि उपस्थित रहीं। प्रबंधक  तरुण प्रकाश सिंह तथा प्रधानाचार्य डा. नीतू सिंह ने  आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें