फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दिन में 11.30 बजे तक बंद रहा स्कूल, बैरंग लौटे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 आज़ाद नगर में उच्च प्राथमिक विद्यालय बुधवार को दिन में 11.30 बजे तक नहीं खुला था। इससे बच्चों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। स्कूल में ताला बंद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में उच्च प्राथमिक विद्यालय पर दिन में 11.30 तक ताला बंद दिख रहा है। जबकि शासनादेश है सभी शिक्षक सुबह नौ बजे तक विद्यालय पहुंचकर पठन पाठन शुरू कर दें। जब वायरल वीडियो के बारे में विद्यालय के प्राध्यापक कमला यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह एक सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय आए हैं। विद्यालय के अन्य शिक्षकों के बारे में पूछने पर कहा कि सभी हमारे साथ जिला मुख्यालय पर हैं। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी सोहाव लालजी ने कहा विद्यालय के शिक्षकों की अनुपस्थिति अथवा अवकाश के बारे में कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें