फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण 102 का, मिले 42 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र सीयर के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय नथना में छह बच्चे प्रांगण से बाहर घूमते मिले। इसको लेकर बीईओ ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपट्टी टोला के विद्यालय में एक सहायक अध्यापक एवं एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। सिउरी प्रेमरजा विद्यालय पौने दस बजे तक बंद मिला। विद्यालय में कोई अध्यापक और शिक्षा मित्र उपस्थित नहीं रहा। खूंटा बहोरवा नंबर एक मे एक सहायक अध्यापक और एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिला। डफलपूरा प्राथमिक विद्यालय पर 102 छात्रों के सापेक्ष 42 बच्चे ही उपस्थित मिले। विद्यालय का भवन मानक के अनुसार नहीं मिला। कुशहा ब्राम्हण प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षामित्र दो दिनों से अनुपस्थित मिला। वहीं जूनियर हाई स्कूल डफलपूरा में 102 छात्रों के नामांकन में 20 छात्र ही उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय उधरन में निरीक्षण के दौरान खराब हैंड पंप और टूटे फर्श को लेकर बीईओ सिंह ने ग्राम प्रधान से बनवाने के सम्बंध में वार्ता की। बीईओ सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिली खामियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। बीईओ ने सभी प्रधानाध्यपकों को शैक्षिक गुणवत्ता दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान विद्यालयों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें