फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक (निर्माण) सत्येंद्र राय ने बुधवार को पन्दह, मनियर व सीयर ब्लॉक के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय बंद मिला जबकि अन्य विद्यालयों पर करीब एक दर्जन शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र अनुपस्थित थे। कई स्कूल पर वित्तीय अनियमितताएं भी मिलीं। जिला समन्वयक ने कार्रवाई की संस्तुति के साथ निरीक्षण रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक के अनुसार सीयर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय चंदाडीह में सहायक अध्यापक कैलाश प्रसाद और अनीता मिश्रा अनुपस्थित थीं। दोपहर 2:30 बजे तक उन्हें अनुपस्थित भी नहीं किया गया था। यहां प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल का चार्ज नियम के विपरीत अलग-अलग लोगों के पास है। दोनों स्कूलों पर जिम्मेदारों ने कोई रजिस्टर नहीं दिखाया। इसी प्रकार कंपोजिट विद्यालय हल्दी रामपुर नंबर एक पर अनुदेशक निशा देवी, अर्चना सिंह व विनोद कुमार अनुपस्थित थे। यहां प्रथम दृष्टया कंपोजिट ग्रांट में गड़बड़ी दिखी। प्रधानाध्यापक द्वारा कंपोजिट ग्रांट रजिस्टर भी नहीं दिखाया गया। जिला समन्वयक ने यहां कंपोजिट ग्रांट की जांच की जरूरत बताई है। उधर, कंपोजिट विद्यालय हल्दी रामपुर नंबर दो में शिक्षामित्र ज्योत्सना सिंह 23 दिसंबर से लगातार अनुपस्थित मिलीं। इस विद्यालय पर मानक के विपरीत फर्नीचर की खरीद हुई है। सीयर ब्लॉक का ही कंपोजिट विद्यालय बहुताचक उपाध्याय 1:53 बजे बंद था। इसी क्रम में पन्दह ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खेजुरी में सहायक अध्यापक ब्रजेश कुमार राय व अहमद राजा अनुपस्थित थे। मनियर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय हथौज में सहायक अध्यापक नगनारायण राय व पूनम राय और अनुदेशक सुमन यादव गैरहाजिर थे। जिला समन्वयक ने बताया कि जांच रिपोर्ट कार्रवाई की संस्तुति के साथ बीएसए को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें