फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खींचतान में 1250 छात्रों की छात्रवृत्ति के आवेदन लटके-

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाछपरा। पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा के 1250 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति विद्यालय प्रशासन व समाज कल्याण विभाग की आपसी खींचातानी में स्वीकृत नहीं हो पाया है। समाज कल्याण विभाग और विद्यालय प्रशासन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र कॉलेज द्वारा 4 मार्च से 8 मार्च के बीच समाज कल्याण विभाग को ऑनलाइन अग्रसारित करना था लेकिन अब भी कुल 1250 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि आवेदनों का अग्रसारण किया गया है जबकि समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है उनके यहां आवेदन प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती देकर प्रकरण की जांच कराने और पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा के 1250 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें