यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में सिकंदरपुर विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।
योगी सरकार के लिए क्या बोलीं महिलाएं ?
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला की टीम ने बलिया जिले की सिकंदरपुर विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर स्थानीय महिलाओं से बातचीत की। बातचीत के दौरान महिलाओं ने बताया कि योगी सरकार में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है। मौजूदा विधायक को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। महिलाओं ने बताया कि योगी सरकार के द्वारा जो काम कराया वही विकास यहां हुआ है बाकी विधायक ने कोई काम नहीं कराया है। वहीं महिलाओं ने बताया कि वो विधायक को दस में एक नंबर भी नहीं देगें।
व्यापारियों को योगी सरकार से कितना फायदा ?
सिकंदपुर विधानसभा में अमर उजाला की टीम ने व्यापारियों से बातचीत कर कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत की। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि योगी सरकार में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है। जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है तब से प्रदेश की जनता बहुत खुशहाल है। प्रदेश में फिर योगी सरकार आएगी और वो लोग बीजेपी को ही मतदादन करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि वो कानून-व्यवस्था औक विकास को लेकर बीजेपी सरकार को वोट देंगे।
सिकंदरपुर के किसानों की कैसी हालत ?
सिकंदरपुर विधानसभा में किसानों का कितना विकास हुआ है ये जानने के लिए अमर उजाला की टीम ने स्थानीय किसानों से बात की। बातचीत के दौरान किसानों ने बताया कि योगी सरकार में किसानों को सरकारी योजनाओं का बहुत लाभ मिल रहा है। किसानों ने बताया कि उनके यहां धान और गेहूं का क्रय केन्द्र नहीं अब उनके गांव मेमं क्रय केन्द्र खुलने वाला है।
सिकंदरपुर विधानसभा में युवाओं के क्या मुद्दे ?
सिकंदरपुर विधानसभा में युवाओं ने बताया योगी सरकार में प्रदेश में खुशहाली आई है। महिला सुरक्षा बहुत अच्छी है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। फायर सर्विस बनने को लेकर युवाओं ने खुशी जताई। साथ ही स्थानीय विधायक को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। युवाओं ने सबसे ज्यादा कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की तारीफ की।
सिकंदरपुर के विकास पर क्या बोली जनता?
सिकंदरपुर विधानसभा के विकास को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा इस सरकार में बहुत काम हुआ है। महिला सुरक्षा को लेकर बहुत कदम उठाए गए हैं। विधायक के काम को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने कहा कि वो विधायक के काम को दस में से सिर्फ ददो नंहर देंगे। लोगों ने योगी सरकार की कार्यशैली को लेकर जमकर सराहा।