फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के साथ बलिया में बनेंगे सत्संग भवन

विज्ञापन
महाराज बाबा के पुजारी सतीश दास को सत्संग भवन बनाने के लिए 25 लाख रुपये धन अवमुक्त का पत्र देते सांस? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने चकगिरधर ग्राम पंचायत स्थित महाराज बाबा की मठिया के प्रांगण व भरतछपरा स्थित संतोष बाबा के प्रांगण में 25-25 लाख रुपये की लागत से सत्संग भवन बनाने के लिए धन अवमुक्त किया। इसका पत्र उन्होंने महाराज बाबा मठिया के पुजारी संत सतीश दास को सौंपा। इससे पूर्व सांसद ने महाराज बाबा का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि के शिलान्यास के मौके पर निर्णय लिया कि उनके लोकसभा क्षेत्र में जितनी भी तपोस्थली है, सभी जगह सत्संग भवन या योग भवन का निर्माण कराएंगे। महाराज बाबा की मठिया व संतोष बाबा की मठिया के लिए 25-25 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया गया है। लोकसभा क्षेत्र के खपड़िया बाबा, सुदिष्ट बाबा, परासर मुनि के आश्रम सहित जितने तपोस्थली हैं सभी जगह सत्संग या योग भवन का निर्माण कराया जाएगा। सांसद ने कहा आज से अच्छा दिन कभी हो ही नहीं सकता। वर्षों के इंतजार व लंबी लड़ाई के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या में बिराजमान होने जा रहे हैं और इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास किया। इस पावन पर्व के मौके पर मैंने अपने लोकसभा क्षेत्र के समस्त तपोस्थली भूमि पर 25-25 लाख की लागत से सत्संग भवन बनाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, रणजीत वर्मा, श्यामू उपाध्याय, सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें