फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू का कहर: 180 परिवारों का पलायन शुरू

विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र के भोजपुरवा गांव की भूमि को काटती सरयू नदी की लहरें।संवाद
विज्ञापन
बांसडीह। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से बांसडीह क्षेत्र में कटान का खतरा बढ़ गया है। 180 परिवारों का पलायन शुरू हो गया है। प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय पूरी तरह नदी में समा चुके हैं।
विज्ञापन

इधर, सुल्तानपुर के खादीपुर-ताहिरपुर पोखरा के सामने बनाए गए कटानरोधी कार्यों में लॉन्चिंग एप्रोन के पानी में धंसने और उसके ऊपर से पानी बहने की सूचना से ग्रामीणों में चिंता है। सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का निरीक्षण किया। जेई हिमांशु यादव ने बताया कि लॉन्चिंग एप्रोन के पानी में धंसना उसकी कार्यप्रणाली का हिस्सा है। जलस्तर बढ़ने पर यह नदी के तल में जाकर अपनी स्थिति बना लेता है और सिलवट बनाकर अंदर से कटान रोकने का कार्य करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लॉन्चिंग एप्रोन न तो टूटा है और न ही बहा है। ।
सिंचाई विभाग ने करीब 6.73 करोड़ रुपये की लागत से सुल्तानपुर क्षेत्र में आठ स्पर (ठोकर), लॉन्चिंग एप्रोन और अन्य कटानरोधी कार्य कराए हैं, ताकि गांवों को कटान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

उधर, सरयू की धारा पूरी तरह भोजपुरवा की ओर मुड़ चुकी है। टीएस बंधे के उत्तर बसे भोजपुरवा में कई घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कटान प्रभावित परिवारों का सर्वे करा रहे हैं। यदि कोई परिवार सूची से छूट गया है तो दोबारा सर्वे कर उसे भी शामिल किया जाएगा।

बांसडीह क्षेत्र के भोजपुरवा गांव की भूमि को काटती सरयू नदी की लहरें।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें