फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठौड़ा से लेकर डूहा बिहरा तक रिंग बंधे पर बढ़ा सरयू नदी का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सरयू नदी के किनारे रिंग बंधे पर बनाए गए तट बंध पर खतरा मंडराने लगा है। रिंग बंधे पर कठौड़ा से लेकर के डूहा बिहरा तक सरयू के पानी का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कठौड़ा से लेकर के डूहा बिहरा तक प्रत्येक वर्ष बरसात के महीने में नदी के पानी का दबाव बढ़ जाता है। नदी के पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रत्येक वर्ष स्थानीय लोग इसकी मरम्मत की मांग करते हैं। स्थायी पक्का तटबंध बनाने के लिए लोग मांग करते रहे हैं। बावजूद इसके बाढ़ विभाग की ओर से कागजी खानापूर्ति पूरी करते हुए नदी का पानी बढ़ने के साथ ही कुछ मरम्मत कार्य शुरू किया जाता है और जब तक नदी का पानी पूरे बरसात भर रहता है, तब तक विभाग द्वारा यह कार्य जारी रखा जाता है और जब पानी कम हो जाता है तो कार्य भी बंद हो जाता है। आसपास के लोगों की मानें तो जब पानी नदी में कम हो जाता है, तब अगर तटबंध मजबूत बना दिया जाए तो प्रत्येक वर्ष पानी बढ़ने पर यह कार्य नहीं करना पड़ेगा। लोगों का मानना है कि नदी के पानी बढ़ने पर मरम्मत का कार्य कराया जाता है। इस वर्ष भी कार्य को किया गया है, लेकिन 500 से 1000 बोरी नदी के किनारे रिंग बंधे पर रखकर के कागजी खानापूर्ति कर ठेकेदार यहां से चला गया। स्थानीय लोग हमेशा पानी के बढ़ते दबाव से सशंकित रहते हैं। कठौड़ा निवासी उपेंद्र राय, सोनू राय, पीयूष द्विवेदी, सोनू राय आदि अन्य गांव के लोगों ने कठौड़ा व डूहा बिहरा के बीच एक स्थाई ठोकर के निर्माण की मांग की है। जिससे कि प्रत्येक वर्ष सरकार के धन के दुरुपयोग को रोका जा सके। उधर, खरीद, सिसोटार आदि दियरा क्षेत्र में पानी बढ़ते देख किसान अपने डेरे आदि को समेटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें