फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश के चलते मक्के की फसलें बर्बादी के कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाछपरा। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने से पचास फीसदी मक्के की फसल नष्ट हो गई है। इसको लेकर किसान चिंतित हैं। इतना ही नहीं जो फसल बची हैं उनकी भी वृद्धि रुक गई है क्योंकि लगातार बारिश के कारण निराई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

आर्द्रा नक्षत्र की शुरुआत से ही कभी कम तो कभी तेज बारिश होती रही। इसी बीच किसानों ने किसी तरह मक्के की बोआई की। शुरुआती दौर में बारिश हल्का होने के कारण मक्के की फसल ठीक उगीं और लहलहाने लगी। लेकिन अब लगातार बारिश से खेतों में पानी लग जाने से 50 प्रतिशत फसल नष्ट हो गईं। जो बची हैं उनकी भी वृद्धि नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के दया छपरा, पाण्डेयपुर आदि गांव के खेतों में लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भरने से फसल भी बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि एक तो किसी तरह बारिश से बचते बचाते बोआई हुई लेकिन लगातार बारिश से फसलों पर ग्रहण लगता जा रहा है। किसानों का कहना है लगातार बारिश के कारण फसलों की निराई हो पा रही है जिससे वृद्धि नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें