फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने किया क्षेत्र का चहुंमुखी विकास

Fri, 27 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बांसडीह विस क्षेत्र के हुसेनाबाद बिसौली गांव में राजकीय पालिटेक्निक स्कूल के लिए भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी।
विज्ञापन
दियारांचल के हुसेनाबाद (बिसौली) में राजकीय पॉलिटेक्निक के लिए शुक्रवार को  भूमि पूजन कर समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी पिछड़े  दियारांचल में तकनीकी शिक्षा के तरफ बढ़ते कदम की आस जगाई। कार्यक्रम स्थल  पर पहुंचने के तुरंत बाद मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि  किया। इसके उपरांत शिलापट्ट का अनावरण किया।
विज्ञापन



भूमि पूजन समारोह में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चौधरी ने प्रदेश की सपा सरकार को के विकास संबंधित उपलब्धियों के  साथ बांसडीह विस में कराए गए विकास कार्यों को एक-एक कर गिनाया। उन्होंने कहा कि सुखपुरा में 30 बेड के अस्पताल के निर्माण का कार्य शुरू है। 

उन्होंने बताया कि अरबों की लागत से जनपद में सड़कों का निर्माण कराया गया  है। विधानसभा बांसडीह में 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी। यह कहने के बाद चौधरी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से जमीन की मांग रखी। मंत्री चौधरी ने  कहा कि इसके लिए 133 एमबी के विद्युत सब स्टेशन की मंजूरी प्रदेश सरकार से  मिल चुकी है।
विज्ञापन


समारोह में पहुंचे पूर्व छात्रनेता राणा प्रताप सिंह ने रामगोविंद चौधरी को पुन: जिताने की अपील  की। सभा को नीरज सिंह गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, कनक पांडेय,  राणा प्रताप सिंह, सुशील पांडेय कान्हजी, नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू,  राणा प्रताप यादव, श्रीनिवास मिश्र आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता ग्राम  प्रधान अंजनी सिंह तथा संचालन हरेंद्र सिंह ने किया। बिसौली के पूर्व  प्रधान लल्लन यादव वैशाखी ने जुटे लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें