फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2100 महिलाओं को बांटी गई साड़ी व छठ पूजा सामग्री

विज्ञापन
श्रीनगर प्राइमरी पाठशाला के प्रांगण में छठ पर्व करने वाली महिलाओं में साड़ी, सुपली,नारियल वितरण ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। ग्राम पंचायत श्रीनगर स्थित प्राइमरी पाठशाला परिसर मंगलवार को ग्राम प्रधान की ओर से छठ पर्व करने वाली गरीब महिलाओं को साड़ी व छठ पूजन सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधान की ओर से 2100 गरीब महिलाओं को साड़ी के अलावा नारियल, सुपली व प्रसाद सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

छठ पर्व के मौके पर पहले दिन अस्तांचल सूर्य व दूसरे दिन उगते हुए सूर्य को नई साड़ी पहनकर अर्घ्य देने की परंपरा लेकिन गरीब परिवार के लोग इन सामानों की खरीदारी के लिए परेशान रहते हैं। ग्राम प्रधान राजेश यादव ने कहा कि पिछले चार वर्षों से वह छठ पूजा को लेकर गरीब महिलाओं में साड़ी व अन्य सामग्री का वितरण कर रहे हैं। एडीओ पंचायत योगेश चौबे ने समारोह में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी कहा कि जिनके खाते में धन जाने के बाद भी शौचालय नहीं बना रहे हैं उनसे धन की वसूली भी की जाएगी। इस मौके पर पिंटू सिंह, श्याम नारायण सिंह, दिवाकर तिवारी, शिवनारायण तिवारी, तारकेश्वर सिंह, नन्दजी यादव, शैलेश वर्मा, जुगल राम, शत्रुध्न, विनोद यादव, सुग्रीम वर्मा, भूली साहनी, राजकुमार आचार्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें